सोने का हार चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर। जिले की चौरासी थाना पुलिस ने गैंजी फला टेबा गाँव में एक घर से सोने का हार चोरी होने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार ने महिला को अपने घर में पनाह दी थी वही पीछे से महिला 3 तोले सोने का हार चुराकर फरार हो गई थी |

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

चौरासी थाना पुलिस ने बताया कि गैंजी फला टेबा निवासी शंकरलाल बोडात ने 26 मई को रिपोर्ट दी थी | जिसमे बताया कि 23 मई को वह ओर उसकी पत्नी होटल पर थे | इस दौरान रात 9 बजे एक महिला उनके होटल पर आई और बताया कि उसका नाम अंजू है और बिलख की रहने वाली है | वही रात होने से घर जाने के लिए गाडी नही मिल रही है |

जिस पर दोनों दम्पति उसे अपने साथ घर ले गए | वही अगले दिन किसी के आकर ले जाने की बात कही | वही 25 मई को शंकर अपनी पत्नी के साथ किसी शादी में गए थे | पीछे अंजू घर पर अकेली थी | वही जब वे शादी से लौटे तो देखा की अंजू घर पर नहीं थी वही घर में पेटी में रखा 3 तोले सोने का हार गायब था | पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अंजू की तलाश शुरू की | वही पुलिस ने आज आरोपी अंजू को गिरफ्तार किया | फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है |

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!