सागवाड़ा। शहर में मसानिया तालाब की पाल पर स्थित दशा माता मंदिर का पहला पाटोत्सव खटीक समाज की ओर से 4 व 5 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा।
शंकर लाल खींची ने बताया कि 4 फरवरी रविवार को सुबह में दशा मंदिर में विप्रवरों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, माताजी का श्रृंगार, महाआरती, महाप्रसादी और शाम को सांस्कृतिक संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम होंगे। वहीं 5 फरवरी सोमवार को सुबह आचार्य निकुंज मोहन पंड्या के सानिध्य में पंचकुंडीय यज्ञ एवं शतचंडी पाठ, ध्वज परिवर्तन, महाआरती व शाम को महाप्रसादी के कार्यक्रम होंगे।
पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। समाज के युवक – युवतियां तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Related Posts:
भीलूड़ा विद्यानिकेतन विद्यालय को पुरोधा विद्यार्थियों ने 40 हजार का घोष भेंट किया
होटलों की आड़ में पिलाई जा रही शराब, सागवाडा बना अवैध शराब का अड्डा
मौसम : सागवाड़ा में पहली बार बरसात की झड़ी, सुबह से दोपहर तक हुई बारिश
जैन समाज युवा ऊर्जा महोत्सव का आयोजन हुआ, आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का किया अनावरण
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

