सागवाड़ा में होली का जश्न: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, गली-गली में गूंजे ढोल-नगाड़े

सागवाड़ा/ शहर में रंगों का महापर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के हर गली-मोहल्ले में रंगों की बौछार और अबीर-गुलाल की धूम मची हुई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही बच्चों की टोलियां सड़कों पर नजर आने लगीं, जो अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ होली के रंगों में सराबोर हो गए।

sagwara ki holi

गली-गली में होली की मस्ती

ये वीडियो भी देखे

शहर के हर कोने में लोग रंग और गुलाल उड़ाते नजर आए। छोटे-छोटे बच्चे पिचकारियों से रंग बरसा रहे थे, तो वहीं युवा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर थिरकते दिखे। कई जगहों पर लोग ढोल-नगाड़ों के बीच ठुमके लगाते होली का आनंद लेते नजर आए।

sagwara ki holi

बाजारों में चहल-पहल, घरों में बनीं मिठाइयां

होली के इस खास मौके पर गुझिया, दही बड़े और ठंडाई की खुशबू हर घर में फैली हुई है। बाजारों में भी मिठाइयों और रंगों की खूब बिक्री हुई। होली के खास मौके पर लोग घरों में स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले रहे हैं। घर से दूर काम करने वाले लोग होली के मौके पर अपने अपने घरों में पहुंचे, अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद लिया।

sagwara ki holi

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

sagwara ki holi

एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर “हैप्पी होली” की शुभकामनाएँ दीं और गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। कई स्थानों पर सामूहिक होली मिलन समारोह भी आयोजित किए गए, जहां लोगों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

sagwara ki holi

sagwara ki holi

sagwara ki holi

sagwara ki holi

 

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi