सागवाड़ा/ भारतीय नववर्ष स्वागत समिति सागवाडा की बैठक समिति अध्यक्ष महिपाल अहारी के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में एकलव्य भील सेवा संस्थान के अध्यक्ष महिपाल अहारी, संरक्षक नारायण अहारी और उनकी पूरी कार्यकारिणी उपस्थित हुई ।
बैठक के प्रारंभ में समिति संयोजक जितेंद्र सुथार ने सर्व समाज के अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी के साथ बैठकों का आयोजन सतत् करने जगहों जगहों पर स्वागत द्वार लगाने की बात रखी नारायण अहारी ने बड़ी संख्या में युवाओं महिलाओं को भाग लेने की बात रखी वहीं महिपाल आहारी ने बताया कि जल्द ही एकलव्य भील सेवा संस्थान की वृहद बैठक आयोजित होगी उसमें नववर्ष स्वागत समिति के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाएगा बैठक को नगर संघ चालक उमाकांत व्यास ने संबोधित करते हुए चैत्र प्रतिपदा के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि नववर्ष पर घर घर 5000 पत्रक जो डॉ. विनोद पाटीदार की ओर से छपवाए गए है उनका वाचन कर पोस्टर का विमोचन करवाया ।बैठक को प्रांत धर्म जागरण प्रमुख धनराज ने भी संबोधित करते हुए प्रतिवर्ष आयोजन की महत्ता ओर अधिकाधिक जनजागरण पर बल दिया।
बैठक में चैत्र प्रतिपदा नववर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में सभी के सहयोग से भव्य आयोजन का आग्रह किया गया। नगर के रामेश्वर मंडल द्वारा पूर्व संध्या पर 1008 हनुमान चालीसा पाठ किए जाएंगे साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल रैली सहित विशाल शोभायात्रा मे सभी की सहभागिता ओर महापुरुषों गोविंदगुरु महर्षि वाल्मीकि सहित झाकियां बनाने हेतु आग्रह किया।
बैठक में जिला संपर्क प्रमुख अनुराग पाठक नगर संघ चालक उमाकांत व्यास, नगर कार्यवाह गोपाल पंचाल, हिंदू जागरण मंच से प्रकाश व्यास, राष्ट्रसेविका से तृप्ति भावसार, प्रियंका माली, धर्म जागरण से नरेश शुक्ला, मनोज दीक्षित, मनोज पंड्या, विहिप से निखिल भैया, बजरंगदल नगर संयोजक आयुष, एकलव्य सेवा संस्थान से देवीलाल अहारी, जगदीश अहारी, देवीलाल रोत, दिनेश कटारा, वासुभाई अहारी, लोकेश, रमेश डेंडोर, लालेंग भाई सुनील सहित कई नागरिक उपस्थित हुए। आभार प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश व्यास ने जताया।
