डूंगरपुर/9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तरीय समारोह डूंगरपुर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा इसी तरह हर ब्लॉक में और पंचायत स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा ब्लॉक स्तर पर और पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी की देखरेख में सैकड़ों लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि योग साधारण व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर की सूक्ष्म रचनाओं और क्रियाओं को व्यवस्थित करने का अभ्यास है। यह मन मस्तिष्क को संतुलित करने का उपक्रम है। इस बार की थीम वसुधैव कुटुंबकम है, जिसका अर्थ है पूरा विश्व एक परिवार है।
Related Posts:
खेतों से लौट रहे एक युवक पर बिजली का तार गिरने से करंट लगने हुई मौत, दोवडा थाना क्षेत्र के बोर तलाई ...
भील प्रदेश की उठी मांग, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौपा...
दाउदी बोहरा समाज ने बच्चों के लिए मोबाइल पर लगाई रोक, धर्मगुरु का संदेश, शुरू किया जागरूकता अभियान
ट्रॉला की टक्कर से केबिन में फंसा ड्राइवर का शव, जेसीबी की मदद से 2 घंटे बाद निकाला, दो घायल जिला अस...
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

