सागवाडा। नगर पालिक सागवाडा के अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया और नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पंचाल की मौजूदगी में वीरागना शहीद कालीबाई को श्रद्धांजलि दी गई। नेहरू कॉम्प्लेक्स स्थित वीर शहीद काली बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया ने बताया कि 19 जून 1947 डूंगरपुर के रास्तापाल गाँव में आदिवासियों के लिए नानाभाई खांट द्वारा खोले गये स्कूल को तोड़ने के लिए भेजे गये सिपाहियों का वीरागना शहीद कालीबाई ने उनका डट कर मुक़ाबला किया। दक्षिणी राजस्थान में शिक्षा की अलख जगाने वाली भील वीर बाला कालीबाई के शौर्य शहादत को कभी भी भूलाया नही जा सकता।
इस दौरान नानुलाल मकवाणा, नंदू सिंधी, प्रदीप जोशी, लादू गवारिया, विमल कलासुआ, डायालाल, फारुख, अशोक रोत, विशाल यादव ने श्रद्धांजलि दी।
Related Posts:
सागवाड़ा गोल चौराहे पर 15 मिनट की बारिश में ही दरिया बनी सड़कें, जनजीवन हो रहा प्रभावित
पालिका प्रशासन की बेरुखी से टूटा सागवाड़ा का दिल, नगर पालिका द्वारा रख रखाव का आभाव
पेपर लीक कांड में बाबूलाल कटारा की भूमिका के अलावा पूरे मामले की जांच होनी चाहिए इसमें कई मंत्री और ...
पाडला हाडलिया गांव के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद रोत से दिल्ली आवास पर की शिष्टाचार भेंट
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

