खडगदा में होने वाले नव कुंडीय विष्णु यज्ञ को लेकर सौंपी ज़िम्मेदारी, पवित्र संगम स्थलों के जल से निकलेगी कलशयात्रा



सागवाड़ा। निकटवर्ती खडगदा में आयोजित होने वाले नव कुंडीय विष्णु यज्ञ अनुष्ठान को लेकर भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक रामकथावाचक कमलेश भाई शास्त्री की मौजूदगी में हुई। गीता रामायण प्रचार समिति के अध्यक्ष यशवंत कुमार पंड्या ने बताया कि 1 से 3 दिसंबर को आयोजित होने वाले “नव कुंडीय विष्णु यज्ञ” अनुष्ठान को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्य विभाजन किया गया। उन्हें बताया कि 2 दिसंबर को निकलने वाली गंगा जल कलश यात्रा में भारत की प्रमुख नदी गंगा, यमुना, नर्मदा सहित वागड़ के प्रमुख संगम स्थलों का पानी भी कलशों में डाला जाएगा। कलश यात्रा में महिलाओं और पुरुषों के लिए ड्रेस कोड होगा। यशवंत कुमार पण्ड्या ने तीन दिवसीय समारोह के भव्य आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। युवा साथियों से कलश यात्रा, भोजन व्यवस्था और यज्ञ मंडप आदि की व्यवस्था को सुचारू संचालन का आह्वान किया।

ये वीडियो भी देखे

रामकथावाचक कमलेश भाई शास्त्री ने कहा कि इस वर्तमान में इसे धार्मिक आयोजनों की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सर्व समाज को जोड़ कर से सामाजिक समरसता का संदेश दिया जायेगा। डॉ. विजय जोशी ने कहा कि भगवती माता मंदिर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया जाएगा। संचालन शशिकांत पुरोहित ने किया और आभार डॉ. विमलेश पंड्या ने माना। बैठक में गाँव के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!