चितरी गांव के पास शनिवार को बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। विष्णुपाडला निवासी रमेश पुत्र रामजी घरेलू सामान लेने के लिए बाइक से बड़गी गांव गया था।
लौटते समय चिखली गांव के पास पीछे से एक अन्य बाइक सवार ने रमेश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला मौके से भाग गया। हादसे में रमेश का एक हाथ कटकर अलग हो गया।
सूचना मिलने पर चितरी लोकेशन से 108 एंबुलेंस पायलट दिलीप सिंह राठौड़ और ईएमटी कांतिलाल मालीवाड़ मौके पर पहुंचे। घायल रमेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
Related Posts:
रजत आभूषणों से सजे काष्ठ निर्मित रथ को देखने उमड़ा जन सैलाब, जयकारो के साथ मंदिर से चढ़ा रथ, कल होगा ...
सागवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा
बिना स्वीकृति के बस स्टैंड हटाने पर नगरपालिका और RUIDP आमने-सामने, लाखों का यात्री प्रतीक्षालय कचरे ...
आस्था और उत्साह से गूँजी राहें, सनातनियों ने किया अंबाजी पदयात्रियों का स्वागत
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

