रक्षाबंधन को लेकर रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें, इस बार भद्रा का साया नहीं, पूरे दिन बांधी जा सकेगी राखी

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा।रक्षा बंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं। जगह-जगह हाथ ठेले वाले भी राखियां बेच रहे हैं। कई तरह की रंग-बिरंगी राखियां लोगों को खूब लुभा रही हैं।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

बाजार में विभिन्न वैरायटी में 10 से 300 रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं। भाइयों के लिए बहनें दुकानों से मनपसंद राखियां खरीद रही हैं। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइनों की राखियां उपलब्ध हैं।

रेशम या सूती धागे की राखी उत्तम : धार्मिक मान्यता के अनुसार रेशम या सूती धागे से बनी राखी सबसे उत्तम मानी जाती है। राखी में ओम, स्वास्तिक, रुद्राक्ष या शुभ रत्नों का उपयोग करें, जो सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। लाल, पीला, हरा या केसरिया जैसे रंगों का चयन करें, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक है।

राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता का प्रतीक है। इसे चुनते समय अपने दिल से सोचें और प्रेम के साथ बांधें। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी, जो 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक समाप्त होगी।

रक्षा बंधन 9 अगस्त

उदया तिथि के कारण रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस दिन पूरे समय राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। क्योंकि भद्रा 8 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगी, जिससे त्योहार पर भद्रा का साया नहीं पड़ेगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!