बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारियों ने लगाए पे ग्रेड बढ़ाने के नारे, ठेकेदार हटाकर कर्मचारियों पर संविदा लगाने की मांग

डूंगरपुर। बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारियों ने जयपुर मे आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया। तकनीकी कर्मचारियों ने पे ग्रेड बढ़ाने समेत ठेका प्रथा को बंद कर उसके कार्मिकों को संविदा पर लगाने की मांग रखी।

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से जयपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में डूंगरपुर, सागवाड़ा समेत सभी ब्लॉक के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। तकनीकी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिलाध्यक्ष खेमराज यादव ने बताया की विधुत तकनीकी कर्मचारी लम्बे समय से अपनी मांगे सरकार के सामने रख रहे है। लेकिन सरकार की और से उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है।

कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन राज्य कर्मचारियों के सामान परिलाभ देने, निगम कंपनियों को खत्म कर ऊर्जा विभाग का गठन करने, पे ग्रेड 2400 का लाभ जयपुर डिस्कॉम की तर्ज पर सभी निगम डिस्कॉम में देने, आरजीएचएस के लाभ राज्य कर्मचारियों की तरह निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों को राज्य कर्मचारियों के समान लागू करने समेत कई मांगे रखी।

खेमराज यादव ने कहा की विद्युत विभाग में एफआरटी ओर जीएसएस संचालन संचालन में ठेकेदार व ठेका कंपनियों से मुक्त कर शीघ्र उन कार्मिकों को संविदा पर लगाने की मांग रखी।है। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने से पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!