जय हिंद, जय संविधान… राहुल गांधी जब शपथ लेने पहुंचे तब सदन का बदल गया नजारा



दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली। शपथ के लिए जैसे ही उनका नाम पुकारा गया विपक्ष के अधिकांश सदस्यों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

सिर्फ कांग्रेस ही नहीं दूसरे विपक्षी दलों के सांसदों ने भी खड़े होकर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी शपथ लेने के लिए जब आगे बढ़े तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। शपथ से पहले उन्होंने संविधान की कॉपी को हाथ में उठाकर सत्ता पक्ष की ओर दिखाया। इसके बाद उन्होंने शपथ ग्रहण करना शुरू किया।

यह खबर भी पढ़ें:- शॉर्ट सर्किट के कारण कपडों के शोरूम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

ये वीडियो भी देखे

शपथ लेने के बाद राहुल गांधी ने जय हिंद, जय संविधान का नारा लगाया। शपथ लेकर वह नीचे उतरने लगे लेकिन दोबारा वह स्पीकर से मिलने पहुंचे। कांग्रेस के सदस्य इस दौरान अपने स्थान पर खड़े होकर ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए। राहुल गांधी इस बार दो सीट रायबरेली और वायनाड से लोकसभा चुनाव जीते थे लेकिन उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दे दिया।

अब वह रायबरेली के सांसद हैं।राहुल गांधी के बाद शपथ लेने के लिए अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा का नाम पुकारा गया। किशोरी लाल जब शपथ लेने पहुंचे तो उनके हाथ में भी संविधान की कॉपी थी। इस बार लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट की काफी चर्चा रही। किशोरी लाल ने बीजेपी की स्मृति ईरानी को इस चुनाव में हराया है।

यह खबर भी पढ़ें:- शादी के 4 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

यह खबर भी पढ़ें:- घर में लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, 3 महिलाओं पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!