बांसवाड़ा के 459 कैंडिडेट्स को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम में 500 लाभार्थी रहे मौजूद

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Banswara News : मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम शनिवार को हरिदेव जोशी रंगमंच में आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के टैगोर स्कूल मानसरोवर से वर्चुअल रूप से जुड़े। रोजगार उत्सव में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों से संवाद किया।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सीएम संवाद के जरिए नवनियुक्त कार्मिकों को उनके दायित्व बताए गए। इस अवसर पर बांसवाड़ा जिले के 459 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में कुल 500 लाभार्थी मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने लाभार्थियों से स्थानीय स्तर पर भी संवाद किया। उन्होंने योजना का फीडबैक भी लिया।

राज्य स्तर से कार्यक्रम में जुड़े मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने  कहा कि आज 5000 युवाओं को सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 से ऐसे कार्यक्रमों के जरिए 8 लाख सरकारी नियुक्ति दी है। हमारी सरकार ने भी इसी दिशा में युवाओं के लिए कदम बढ़ाए है। 

आपको ऐसा लगता है कि सिस्टम ठीक नहीं हैं तो आपकी जिम्मेदारी है उसको ठीक करने की। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आज का दिन हमारे परिवार के लिए खुशी का दिन है। जनता की अपेक्षाओं पर नव नियुक्त कार्मिक खरे उतरे। जनता कार्मिकों की ओर उम्मीद की निगाहों से देख रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-

साबला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 1 महीने से फरार था आरोपी

डूंगरपुर में गला घोंटकर पत्नी की हत्या करके पति फरार, 3 साल पहले किया था नाता विवाह

Dungarpur News : पेड़ के नीचे 3 दिन का मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!