Banswara News: घाटोल में जंगली सूअरों का आतंक: मक्का की फसल बर्बाद, किसानों ने प्रशासन से राहत की मांग की

Ghatol Banswara News: बांसवाड़ा के घाटोल कस्बे में कुछ दिन से जंगली सूअर आए दिन खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनका आतंक इतना बढ़ गया है कि किसानों की मक्का की फसलें बर्बाद हो रही हैं। दिन हो या रात सूअरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं। किसान रखवाली कर रहे हैं, फिर भी फसलें बच नहीं पा रही हैं।

किसान अमरजी पाटीदार ने बताया- खेती ही हमारी आजीविका का मुख्य साधन है। फसल बर्बाद होने से आर्थिक संकट गहरा रहा है। घाटी वड़ला मार्ग पर भी पहले सूअरों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया था। अब बाइक शोरूम के पीछे तीन बीघा में मक्का की फसल नष्ट हो गई है। जल्द ही सूअरों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं हुई तो बाकी फसलें भी बर्बाद हो सकती हैं।

इन किसानों को हुआ नुकसान

ये वीडियो भी देखे

घाटोल में अमरजी पाटीदार, वालजी पाटीदार, मोगजी पाटीदार, सुनील पाटीदार और देवेंग पाटीदार के खेतों में मक्का की फसल नष्ट हो चुकी है। किसानों ने बताया कि फसल बचाने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। कुछ किसान रातभर खेतों में पहरा दे रहे हैं।

किसानों का कहना है कि सूअर कभी-कभी इतने हिंसक हो जाते हैं कि उन पर हमला कर देते हैं। कुछ सूअर जंगली हैं तो कुछ सामान्य। किसान लाठी, टॉर्च और पटाखे जलाकर खुद को और फसल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले से प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों के लिए यह नई मुसीबत बन गई है। किसानों ने प्रशासन से राहत की मांग की है।

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi