सागवाड़ा/ नववर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं कुटुम्ब प्रबोधन को लेकर मातृशक्ति की बैठक पाटीदार बस्ती में हुई। बैठक में मातृशक्ति संयोजिका तृप्ति पाठक, सह संयोजिका कृष्णा शुक्ला आशा पाटीदार के मार्गदर्शन में हुई।
संयोजिका पाठक ने कहा बताया कि 30 मार्च को नववर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव में परिवार के प्रत्येक सदस्य को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इस दिन सभी सनातनियों को घर के बाहर दीपक लगाने चाहिए। आशा पाटीदार ने कहा कि खुशहाल एवं स्वस्थ्य परिवार शान्तिपूर्ण और समृद्ध समाज की कुंजी है। भारत में वर्षों से एक अनुठी पारिवारिक प्रणाली विकसित हुई है। नगर धर्म जागरण प्रमुख नरेश कुमार शुक्ला, मुख्य समन्वयक अनुराग पाठक ने नववर्ष तथा कुटुम्ब प्रबोधन पर विचार प्रस्तुत किए।
इस दौरान उमाकान्त व्यास, कुसुम पाटीदार, भरत पाटीदार, दीपक पाटीदार, राहुल पाटीदार मौजूद रहे।
