सागवाड़ा। होली के उपलक्ष्य में रंगपंचमी पर शनिवार को शहर में नेहरू पार्क के सामने मुख्य मार्ग पर कंडों की राड़ खेली गई। राड देखने हजारों लोग शामिल हुए।
वडियो का डूंगरा मोहल्ला की ओर से आयोजित कंडों की राड में युवा दो गुटों में बंट गए। दोनों तरफ गोबर के कंडो को सजा कर रख दिया गया। करीब 3 क्विंटल से ज्यादा कंडो को रखा गया था। ढोल कुंडी की थाप पर लोग खूब नाचे और फिर देखते ही देखते होली का ये खेल कंडो की राड में बदल गया। दोनों गुटों में बंटे युवा एक दूसरे पर कंडे मारने लगे।
सड़क पर कंडो के ढेर लग गए। ये कंडे आमने-सामने दोनो गुटो के लोगों के साथ ही राड देखने पहुंचे लोगो को भी लगे। कंडे लगने से कई लोग दर्द से कराहने भी लगे। लेकिन कंडो की राड देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कंडो की राड़ करीब डेढ़ घंटे तक चलती रहीं। इसे देखने सागवाड़ा समेत आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे।
WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
Related Posts:
विधायक की बहन ने पति पर दर्ज कराया मामला. जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
Rajasthan News: 10वें दिन बोरवेल से बाहर आई मासूम चेतना की मौत, हॉरिजेन्टल सुरंग बनाकर किया रेस्क्यू
दुबई मे 40 लाख रूपये धोखाधड़ी से हड़पने वाले अभियुक्त को इंदौर एयर पोर्ट से किया गिरफ्तार, सागवाड़ा ...
नेत्रहीन बच्चों का निःशुल्क प्रवेश 1 जुलाई से
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!


