रामेश्वर भक्त मंडल ने किया महिलाओं का सम्मान, भजन कीर्तन व रामायण मनका पाठ का आयोजन

सागवाड़ा। श्री रामेश्वर भक्त मंडल का 63 वां रामायण मनका पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ यजमान राजेश व विनोद भोई पिता हरीश चन्द्र भोई के निवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान विश्व महिला दिवस को लेकर महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

संत उदयराम महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम के प्रारंभ में भावेश के दीप मंत्रोच्चार से यजमान हरीश भोई ने प्रभु श्री राम की पुजा कर तिलक किया जिसके बाद दीप प्रज्वलित किया। विशाल ने गुरू वंदना, मयंक भोई ने सरस्वति वंदना एवं चिराग भोई ने गणेश वंदना का गान किया। कृतिका भोई ने मंडल सदस्यो एवं सभी रामभक्तो का तिलक लगाकर स्वागत किया।

संतोष भोई ने हनुमानजी का आह्वान कर पाठ आरंभ किया वही रामायण मनका पाठ मुकेश भोई, अशोक भोई, प्रितम भोई व नरेश सेवक ने किया। मातृशक्ती से संगीता, ज्योति, नेहा, भावना ने चौपाईयौ का गान किया जिसका मधु ,संध्या, सुमित्रा एवं कला भोई ने साथ दिया। हनुमान चालीसा पाठ विस्मय, यशवंत सेवक, प्रवीण भट्ट, मनन दिक्षित ने किया जिसका सुरेन्द्र यादव, राजेन्द्र शर्मा, नरेश चौहान ने साथ दिया। भजन मंडली के रघुवीर ने ढोलक तथा मानव, जयराज, जिज्ञांश, मानव,सार्थक ने मंजिरो एवं अन्य वाद्य यंत्रो से पाठ में संगत दी।

ये वीडियो भी देखे

कार्यक्रम में अजय भोई ने आज बिरज मे होली रे रसिया.., मुकेश भोई ने होली आई रे फागुन रे महीने मस्ती छाई रे .., विशाल भोई ने आज मारे कानुडो ने कई वयी गयो.. व कृतिका भोई एवं चेरी भोई ने वीर हनुमान की बहुत ही शानदार कविता प्रस्तुत की जिसका साथ दृष्टी, परी, कृष्टी एवं नंदिका भोई ने साथ दिया।

संत उदयराम एवं बाल संत अमृतराम ने यजमान परीवार को उनके नवीन भवन “चौहान निवास” के निर्माण कराने हेतु बधाई देते हुये आशीर्वाद दिया इसके पुर्व यजमान हरीश भोई एवं विनोद भोई ने संतो का माला पहनाकर स्वागत किया। यजमान परीवार एवं रामभक्तो ने प्रभु श्री राम की आरती उतारी जिसके बाद फल प्रसाद वितरण किया गया।

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi